Events

YEAR 2025-26 :

ACTIVITY 1 .

International Yoga Day 21 June 2025 has been celebrated at Naveen Government College Sakri Bilaspur.. .


     सकरी कॉलेज में"सर्वे भवन्तु सुखिन्हः" की भावना के साथ योग दिवस की शुरुआत किया गया ------------------------------------------------ 21जून 2025.
  . नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रूबी मिल्होत्रा मैडम ने कहा "सभी लोग शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ हों,आज हम छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर "एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग "कर रहे हैं,इससे विश्व में सभी सुखी होंगे,प्रसन्न रहेंगे। इस अवसर पर प्राणायाम ,ध्यान और विभिन्न आसन योग प्रशिक्षक डॉ पी डी महंत द्वारा कराया गया,। क्रीड़ाधिकारी डॉ अजय सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संजय कुर्रे द्वारा सुंदर व्यवस्था,योग के पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई,महाविद्यालय के स्टॉफ तथा स्टूडेंट्स कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे।






ACTIVITY 2
.

PLANTATION AT NAVEEN GOVERNMENT COLLEGE SAKRI

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी में वृक्षारोपण किया गया







ACTIVITY 3. 

  RED RUN MARATHON

  दिनांक 02/08/2025 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन महामाया चौक बिलासपुर से शासकीय इन्जीनियर महाविद्यालय के मोड़ तक किया गया, जिसमें संभाग के रेड रिबन से सम्बध्द महाविद्यालय के छात्र छात्राएं भाग लिए। इसमे हमारे महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के छात्र आयुष सूर्यवंशी और तृतीय सेमेस्टर के छात्र कपिल देव लहरे ने भाग लिया तथा क्रमशः तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया। इस कार्यक्रम मे रेड रिबन प्रभारी श्री आकाश कुमार पटेल और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री संजय कुर्रे महाविद्यालय की ओर से उपस्थित रहे।

  





  ACTIVITY 4.

INDUCTION PROGRAM OF NEP 2020


     नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं हेतु एक दिवसीय दीक्षा आरंभ एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रूबी मल्होत्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महोदय ने अभी भूषण द्वारा किया अपने अभिभाषण में बताया नप 2020 छात्रों को उनके बहुमुखी विकास का अवसर प्रदान करती है महाविद्यालय के एन ए पी इंडक्शन कमेटी के संयोजक अध्यापक डॉक्टर  महंत ने महाविद्यालय में संचालित रेड क्रॉस , रेड रिबन ,NSS  के बारे में छात्रों को अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में NEP इंडक्शन कमेटी के सदस्य श्री आकाश कुमार पटेल ने सेमेस्टर सिस्टम मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स करिकलम ,क्रेडिट बेस्ड सिस्टम, छात्रों के द्वारा चयन किए जाने वाले विषय GE,VAC,SEC,AEC, के बारे में बदलते हुए कोर्स असेसमेंट पद्धति अंतर्गत सतत आंतरिक मूल्यांकन एवं सेमेस्टर के अंत में होने वाले मुख्य परीक्षा मैं अंक विभाजन के बारे में बतलाया कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक डॉ सरिता पटेल द्वारा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय में होने वाली समस्त आशंकाओं का समाधान किया ..



RAJAT MAHOTSAV CHHATTISGARH 2025