COORDINATOR - DR. AJAY SINGH (SPORTS OFFICER)
1. SECTOR LEVEL SPORTS EVENTS
टीम भावना का विकास होता है खेल से... अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी
सेक्टर लेबल एथलेटिक्स प्रतियोगिता बेहतराइ स्टेडियम बिलासपुर
................................................
बिलासपुर - 18/11/2025
नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी जिला बिलासपुर की मेजबानी,और उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आज सेक्टर लेबल एथलेटिक्स प्रतियोगिता बेहतराइ स्टेडियम में आयोजित किया गया,इस प्रतियोगिता में बिलासपुर,मुंगेली,पेंड्रा इन तीन जिले के 12महाविद्यालय से लगभग 200महिला /,पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा बिलासपुर संभाग के अपर संचालक डॉ प्रवीण कुमार पाण्डेय थे। खेल के उदघाटन समारोह में कुलपति बाजपेई ने कहा"खेल से टीम भावना का विकास होता है,जिससे खिलाड़ी छात्र /छात्राओं में सामाजिक सौहाद्र के साथ ही देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनने का दायित्व भी पूरा होता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के प्रेरणाश्रोत विशेष कर एथलेटिक्स के क्षेत्र में श्री जसविंदर सिंह जी,श्री सुशील कुमार मिश्रा, श्री अमरनाथ सिंह ,श्री पी.जी. जयकृष्णन को विशेष रूप से माननीय कुलपति महोदय ने आयोजक महाविद्यालय सकरी की ओर से सम्मानित किया। ज्ञात हो कि श्री जसविंदर सिंह भाटिया जी को 2012में द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है,वे एथलेटिक्स इंडिया टीम के पूर्व कोच और वर्तमान में हेड कोच बेहतराई स्टेडियम हैं।सुशील कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं,जिला प्रशासन बिलासपुर से वे 8बार सम्मानित हो चुके हैं,उन्होंने 1200से अधिक लोगों को एथलेटिक्स के गुण शिक्षा चुके है तथा 46से अधिक मेडल दिला चुके हैं,वर्तमान में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष हैं।श्री अमरनाथ सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स टीम के कोच के रूप में सऊदी अरब में भाग ले चुके हैं।श्री पी .जी जयकृष्णन एथलेटिक्स के राष्ट्रीय टीम से चयनित होकर वर्तमान में नवीन बालक पिछड़ावर्ग क्रीड़ा परिसर बिलासपुर में कार्य कर रहे हैं।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 1500मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में नैतिक सोनकर (प्रथम),उत्तम यादव (द्वितीय),हर्ष निषाद (तृतीय),रहे,वहीं महिला वर्ग में कविता गडरिया ,प्रथम, अंशुमाला बेक द्वितीय,राधा यादव तृतीय रहीं।गोला फेंक पुरुष में नितेश प्रथम, भरत साहू द्वितीय,बृजेश तृतीय,महिला वर्ग में विंदा श्याम प्रथम,सुरभि सिंह द्वितीय,वीरांगना पैकरा तृतीय स्थान पर रहीं। हाई जंप पुरुष में गौतम निषाद प्रथम,हिमांशु तिवारी द्वितीय, रामरति ध्रुव तृतीय,। लांग जंप पुरुष में नमिश कंवर प्रथम,गौतम निषाद द्वितीय,हेमंत चंद्रा तृतीय वहीं महिला वर्ग में चांद भारद्वाज प्रथम, सुकृता सिरसो द्वितीय, सुबन निषाद तृतीय रहीं।3000मीटर दौड़ महिला वर्ग में कविता प्रथम,अंजना द्वितीय एव अंशु बाला बेक तृतीय स्थान प्राप्त की।हैमर थ्रो में यश कुमार प्रथम,शुभम रजवाड़े द्वितीय,किशोरकुमार साहू तृतीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि जनभागीदारी के अध्यक्ष श्री रवि मेहर जी थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज साहू, संघ के श्री सोनू पटवा, जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री अश्वनी खैरवार,सु श्री सावित्री गढेवाल, उपस्थित थीं। क्रीड़ाधिकारी में डॉ अजय सिंह, डॉसुरेश पवार, डॉ जितेंद्र मिश्रा, डॉ बसंत अंचल,मुकेश घोरे, डॉ अजय यादव,श्री आशीष बाजपेई,ज्योति यादव, राजेश सिंह, चो लेश शंकर, चंद्र प्रताप सिंह,शोभाराम टाइगर, डॉ सतीश गोयल,आलोक शर्मा, देवर्षिय चौबे,अरविंद सिंह,विद्येंदु शुक्ला,महाविद्यालय सकरी के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विद्याचरण शुक्ला, डॉस्वेता जायसवाल, श्री मती मनीषा उके डॉ सरिता पटेल,श्री मती हर्षा देवानी,सौमित्र शर्मा,सु श्री बरखा हलवाई, श्री आकाश पटेल,श्री संजय कुर्रे,संजय बघेल व शिवम् , प्रीति,सुमन,रंजनानदिनी का सहयोग मिला।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ फूलदास महंत तथा डॉ स्वेता जाय सवाल मैडम ने किया।इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन के अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रूबी मिल्होत्रा मैडम एवं आयोजन सचिव क्रीड़ाधिकारी डॉ अजय सिंह जी थे।
2. ANNUAL SPORTS EVENTS 2025-26
Talent wins games, but teamwork and intelligence win championship.
................................................
SAKRI BILASPUR 23-24/01/2026
Annual sports of government college sakri held on 23-24 january 2026